नगरीय निकाय चुनाव 2022 – आगरा निकाय चुनावों के लिए प्रत्याशियों की चुनाव खर्च सीमा तय
Agra Municipal Corporation Election 2022 – Election expenditure limit fixed for candidates for civic elections.
Agra Nagar Nigam Election 2022: निकाय चुनावों के लिए प्रत्याशियों की चुनाव खर्च, नामांकन शुल्क व जमानत राशि राज्य निर्वाचन आयोग ने तय कर दी है. दिसंबर 2022 में नगर निगम का कार्यकाल खत्म हो रहा है. नवंबर 2022 में चुनाव हो सकते हैं.
मेयर प्रत्याशी (Mayor Candidate) अधिकतम 40 लाख रुपये और पार्षद 3 लाख रुपये तक खर्च कर सकेगा. दिसंबर में पार्षदों व मेयर का कार्यकाल खत्म हो रहा है. नवंबर में चुनाव हो सकते हैं. आगरा जिले में आगरा नगर निगम में 100 वार्ड, पांच नगर पालिका और सात नगर पंचायत हैं.
- नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पद के लिए खर्च सीमा 12 लाख रुपये (41 से अधिक वार्ड वाली नगर पालिका)
- नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए अधिकतम खर्च सीमा 9 लाख (41 से कम वार्ड वाली नगर पालिका)
- नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए खर्च सीमा 2.50 लाख रुपये
Mayor Candidates Fees 2022:
मेयर प्रत्याशी (अनारक्षित वर्ग ): नामांकन शुल्क 1000 रुपये, जमानत राशि 12000
मेयर प्रत्याशी (आरक्षित वर्ग ): नामांकन शुल्क 500 और जमानत राशि 6000
Parshad Candidates Fees 2022:
पार्षद प्रत्याशी (अनारक्षित वर्ग ): नामांकन शुल्क 400 रुपये, जमानत राशि 2500
पार्षद प्रत्याशी (आरक्षित वर्ग ): नामांकन शुल्क 200 और जमानत राशि 1250
Nagar Palika Candidates Fees 2022:
नगर पालिका अध्यक्ष पद (अनारक्षित वर्ग) : नामांकन शुल्क 500 रुपये, जमानत राशि 8000
नगर पालिका अध्यक्ष पद (आरक्षित वर्ग): नामांकन शुल्क 250, जमानत राशि 4000
Nagar Panchayat Candidates Fees 2022:
नगर पंचायत अध्यक्ष (अनारक्षित वर्ग) : नामांकन शुल्क 250 रुपये, जमानत राशि 5000
नगर पंचायत अध्यक्ष (आरक्षित वर्ग): नामांकन शुल्क 125, जमानत राशि 2500



