ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का G-20 को लेकर आगरा दौरा, सुग्रीव चौहान ने किया जोरदार स्वागत
Energy Minister AK Sharma visits Agra for G-20, ex-block chief Sugreev Chauhan warmly welcomes
Agra – आगरा में होने वाली G-20 की बैठक की व्यवस्थाओं एवं तैयारियों को लेकर आगरा मंडल के प्रभारी बनाए जाने के बाद पहली बार आगरा आए ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा जी का भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया.
पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुग्रीव चौहान ने खंदौली टोल प्लाजा पर ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा जी को चांदी का मुकुट, गदा और साफा पहना कर स्वागत किया.


ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा जी ने आगरा में होने वाली G-20 बैठक की व्यवस्थाओं को लेकर सर्किट हाउस पहुंचकर भाजपा संगठन एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की.

इसके साथ साथ प्रशासनिक अधिकारियों को तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश भी दिए. एके शर्मा जी ने वीआईपी मार्ग की तैयारियों को देखा.



