उत्तर प्रदेश: 15 अगस्त तक होंगी सभी विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं

 उत्तर प्रदेश: 15 अगस्त तक होंगी सभी विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं

Uttar Pradesh: Examinations of all universities will be held till August 15.

Uttar Pradesh: उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने उत्तर प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं 15 अगस्त, 2021 तक पूरी करने के आदेश दिए हैं।

डॉ. दिनेश शर्मा ने अपने आदेश में यह भी कहा है कि परीक्षा 2021 के परिणाम अगस्त के अंत तक घोषित किए जाने चाहिए। विश्वविद्यालयों द्वारा परीक्षा आयोजित करते समय कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य है।

राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपतिगण के साथ वर्चुअल बैठक में परीक्षा, प्रवेश, नए सत्र का प्रारंभ, रिजल्ट को शीघ्र निकालने, कोरोना महामारी को देखते हुए बायोटेक्नोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, फॉर्मेसी,व नर्सिंग के नए कोर्स शुरू करने के संबंध में निर्णय लिए गए ।