आगरा में तेजी से फैल रहा है आई फ्लू का संक्रमण, बरतें सावधानी

 आगरा में तेजी से फैल रहा है आई फ्लू का संक्रमण, बरतें सावधानी

Eye Flu Cases in Agra

Eye Flu Cases in Agra – Eye flu infection is spreading rapidly in Agra, be careful.

Agra – आगरा जिले में शहर और देहात में आई फ्लू संक्रमण से लोग परेशान हैं. स्वास्थ्य समुदाय केंद्रों पर सामान्य दिनों के मुकाबले आई फ्लू के ज्यादा मरीज बढ़ गए हैं.

स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्षेत्र में मरीजों के लिए कैंप लगा रहा है. संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए उन्हें अलर्ट किया जा रहा है इसके साथ साथ रोकथाम के लिए आई ड्रॉप और दवाएं दी जा रही हैं.

सीएमओ डॉ.अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आई फ्लू (Eye flu) के बढ़ते मामलों को लेकर फतेहपुर सीकरी, पिनाहट, जगनेर, फतेहाबाद समेत शहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्रों पर कैंप लगाकर मरीजों को उपचार दिया जा रहा है.

बरतें सावधानी:

-खाना खाने से पहले और बाद में हाथों को धोते रहें
-आंखों को रगड़े नहीं
-स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें
-आंखों को बार-बार न छुएं
-कीचड़ आने पर पानी में आखें धोएं