फतेहाबाद के सीएचसी अधीक्षक ने लोगों को किया जागरूक,नाद व कूलर में मिले मच्छर व कीड़े
Fatehabad, Agra News: Fatehabad’s CHC superintendent made people aware, mosquitoes and insects found in the sound and cooler
फतेहाबाद (आगरा) – स्वास्थ्य टीम ने फतेहाबाद क्षेत्र में घर-घर जाकर हालात देखे इस दौरान कूलर व नाद के पानी में मच्छर व कीड़े मिले.
स्वास्थ्य टीम ने लोगों को जागरूक किया और सफाई रखने को कहा गया. इस के अलावा स्वास्थ्य टीम ने गांव गुबरौठ व नेहरेपुरा में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया जहा पर मरीजों का उपचार किया गया.
डा. एके सिंह (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फतेहाबाद ) ने गॉवो के हालात देखे और कहा की लोग बीमारी फैलने के बावजूद भी सावधान नही हो रहे, सफाई नहीं रख रहे. उन्होंने घर घर जा कर लोगो को पानी जमा न होने और सफाई रखने की सलाह दी.



