फतेहपुरसीकरी के विधायक चौधरी बाबूलाल ने विधानसभा में उठाया विद्युत कटौती का मुद्दा
Fatehpur Sikri MLA Chaudhary Babulal raised the issue of power cut in the assembly.
Fatehpursikri, Agra – अघोषित विद्युत कटौती के चलते ग्रामीण क्षेत्र के कई हिस्सों में लोग बहुत परेशान है, ये मामला अब विधानसभा तक पहुंच गया है.
फतेहपुरसीकरी के विधायक चौधरी बाबूलाल ने अघोषित विद्युत कटौती का मुद्दा विधानसभा में उठाया. विधायक चौधरी बाबूलाल ने बिजली विभाग से सवाल पूछा उनके सवाल का सही जवाब बिजली विभाग नहीं दे पा रहा है.
रोस्टर के मुताबिक क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति नहीं हो पा रही है, लोग परेशान हैं. विधायक चौधरी बाबूलाल ने सवाल किया कि “विधानसभा क्षेत्र और जनपद के टीटीजेड वाले एरिया को क्या विभाग सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के मुताबिक 24 घंटे विद्युत आपूर्ति दी जा रहा है, अगर नहीं तो क्यों” जबाव एमडी डीवीवीएनएल से मांगा गया है, जिसका जवाब डीवीवीएनएल तैयार कर रहा है.



