आगरा के पिनाहट क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से पिता और दो पुत्र झुलसे
Pinahat, Bah (Agra) – Father and two sons scorched due to lightning in Pinahat area of Agra
Pinahat, Agra – आगरा में अचानक मौसम ने करवट ली और गरज-चमक के साथ बारिश हुई. इस दौरान आगरा के पिनाहट क्षेत्र के गांव सुताहरी पुरा में बिजली गिरने से पिता और दो पुत्र झुलस गए.
बताया जा रहा है की गांव सुताहरी पुरा के मोहन सिंह (60 साल) और उनके दोनों पुत्र भगवान दास और हरिओम आलू के काम कर रहे थे. इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से तीनों झुलस गए.
मोहन सिंह और उनके दोनों पुत्र भगवान दास और हरिओम को आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.
आकाशीय बिजली से बचने के तरीके:
बादलों की गड़गड़ाहट सुनाई देती है तो :
-खुले बरामदे और छत पर ना जाएं.
-बाइक, बिजली या टेलीफोन का खंभा तार की बाड़ और मशीन आदि से दूर रहें.
-बिजली चमकते समय पेड़ों के नीचे खड़े ना हो.
-टिन की छत, गीले सामान और लोहे के हैंडलों से दूर रहें.
-ऐसी हर चीज से दूर रहें जहां करंट आने की संभावना है.
-सफर के दौरान अपने वाहन में ही रहें। मजबूत छत वाले वाहन में रहें, खुली छत वाले वाहन की सवारी न करें.
-तालाब और जलाशयों से दूर रहें यदि आप पानी के भीतर हैं, अथवा किसी नाव में हैं तो तुरंत बाहर आ जाएं.



