आगरा का ऐसा थाना जहां बिच्छू पकड़ने के लिए कॉन्स्टेबल की ड्यूटी, खौफजदा हैं पुलिसकर्मी
Agra – Fear of scorpions in Mansukhpura police station, Pinahat, Bah
Mansukhpura (Pinahat) – Such a police station in Agra where constable’s duty is to catch scorpions, policemen are scared.
मनसुखपुरा (पिनाहट) – आगरा से करीब 65 किमी दूर पिनाहट के थाना मनसुखपुरा चंबल के बीहड़ में स्थित है . जहां पुलिसकर्मी बदमाशों से नहीं बल्कि बिच्छुओं से खौफजदा हैं.
बताया जा रहा है की यहां बिच्छू पकड़ने के लिए कॉन्स्टेबल की ड्यूटी लगानी पड़ती है.बारिश शुरू होने के बाद यहां बिच्छू घूमते रहते हैं इनकी संख्या रोज 8-10 होती है.
कभी पुलिसकर्मियों के जूते कभी पुलिसकर्मियों की वर्दी में घुसकर बैठ जाते हैं. इनको पहनने पर बिच्छू उन्हें काट लेते हैं.
पुलिसकर्मी के अनुसार शाम होते ही बिच्छू रेंगने लगते हैं, पुलिसकर्मी बिच्छू दिखते ही उसे पकड़ने में लग जाते हैं.
थाने में बिच्छुओं के लिए एक मटका है जिसमें बिच्छुओं को डाला जाता है. जब मटके में कुछ दिन में 40-50 बिच्छू हो जाते हैं तो इस मटके को बीहड़ छोड़ दिया जाता है.
थाना मनसुखपुरा में बिच्छू पकड़ने के लिए एक बड़ा चिमटा भी है. पुलिस कर्मी और हवालात में बंद लोग रात को चौकन्ने रहते हैं.
बताया गया है कि चंबल के बीहड में कई दशक पहले दस्यु गिरोह मान सिंह, मोहर सिंह, तहसीलदार सिंह, माधौ सिंह डकैतों के चलते ही मनसुख पुरा थाना बनाया गया था. लेकिन अब यहाँ डकैतों से नहीं बिच्छुओं से खौफ हैं.



