पिनाहट में बुखार का कहर, 48 घंटे में 6 महीने की बच्ची सहित 2 की मौत

 पिनाहट में बुखार का कहर, 48 घंटे में 6 महीने की बच्ची सहित 2 की मौत

Pinahat, Agra – Fever wreaks havoc in Pinahat, 2 including 6-month-old girl died in 48 hours.

पिनाहट में बुखार से मंगलवार और बुधवार तक 6 महीने की बच्ची सहित 2 की मौत  हो गई.

पिनाहटमें बुखार से 6 महीने की बच्ची की मौत हो गई, बच्ची को 2 दिन से बुखार आ रहा था, उसको परिवार वाले पिनाहट में निजी क्लिनिक से दवा दिला कर लाये थे. लेकिन रात को बच्ची की तबियत ज्यादा ख़राब हो गयी और उसकी मौत हो गई.

पिनाहट के हुसैनपुरा मे रहने वाले रिंकू वर्मा ने कहा कि बेटी खुशबू को 2 दिन से बुखार आ रहा था. लेकिन रात को तबियत बिगड़ गयी.

उधर पिनाहट के ही अन्य गांव करकोली में भी बुखार से नव्या पुत्री डब्बल सिंह उम्र 11 वर्ष की भी मौत हो गई.

अब तक पिनाहट मे बुखार से कुल 14 लोगों की मौत हो चुकी है. स्वास्थ विभाग ने पूरा जोर लगा रखा है लेकिन मौतो मे कमी नही आयी है.