पिनाहट के पूर्व ब्लॉक प्रमुख के कार्यालय के बाहर फायरिंग, गोली लगने से पत्रकार घायल
Agra – Firing outside former block chief’s office, journalist injured.
Agra – बाह क्षेत्र के भाजपा के नेता व पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुग्रीव सिंह चौहान के कार्यालय के बाहर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की. इसमें बताया जा रहा है की एक पत्रकार को गोली लगी. पत्रकार को उपाध्याय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.
पूर्व ब्लॉक प्रमुख का आगरा के ताजगंज के पंचवटी में ऑफिस है. सूत्रों के अनुसार सुग्रीव सिंह चौहान शाम को अपने ऑफिस पर थे, तभी उनके कार्यालय के बाहर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की.
पंचवटी में सुग्रीव सिंह चौहान के साथ साथ एक समाचार पत्र का भी कार्यालय है, दूसरी तरफ सुग्रीव सिंह चौहान का कार्यालय है. सुग्रीव सिंह चौहान ने अचानक गोली चलने की आवाज सुनी, वह अपने केबिन में बैठे थे, आवाज सुनकर बाहर आए, समाचार पत्र का कर्मचारी गोली से घायल था. सूत्रों के अनुसार सुग्रीव चौहान ने घायल कर्मचारी को तुरंत नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया.
घटना के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता, जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, प्रत्याशी मधुसूदन शर्मा और बड़े नेता उपाध्याय हॉस्पिटल पहुंचकर जमा हुए और उन्होंने एसएसपी आगरा से मांग की पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो, हमलावरों की तुरंत गिरफ्तारी हो.



