पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का निधन, मेदांता अस्पताल में ली आखिरी सांस

 पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का निधन, मेदांता अस्पताल में ली आखिरी सांस

Former Chief Minister and SP Patron Mulayam Singh Yadav passed away, breathed his last in Medanta Hospital

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज निधन हो गया है उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली. मुलायम सिंह यादव 3 बार यूपी के मुख्यमंत्री और भारत सरकार में रक्षा मंत्री रहे.

मुलायम सिंह यादव का जन्म एक किसान परिवार में 22 नवम्बर 1939 को उत्तर प्रदेश के इटावा ज़िले के सैफ़ई गांव में हुआ.

साल 1967 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में जसवंतनगर से सोश्लिस्ट पार्टी के टिकट पर पहली बार चुनावी मैदान में उतरे और उन्होंने साइकिल से गांव-गांव प्रचार किया. उनके दोस्‍त दर्शन सिंह साइकिल चलाते और मुलायम सिंह यादव कैरियर पर पीछे बैठकर गांव-गांव प्रचार करते थे.