पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय का लंबी बीमारी के बाद निधन, आगरा जिले में शोक की लहर

 पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय का लंबी बीमारी के बाद निधन, आगरा जिले में शोक की लहर

Agra – Former minister Ramveer Upadhyay dies after prolonged illness, wave of mourning in Agra district.

Agra – पूर्व ऊर्जा मंत्री एवं ब्राह्मण राजनीति के कद्दावर नेता रामवीर उपाध्याय का निधन हो गया है. रामवीर उपाध्याय लंबे समय से कैंसर व अन्य बीमारी से जूझ रहे थे.

उन्होंने रात आगरा के रेनबो हॉस्पिटल में आखरी सांस ली, उनकी उम्र करीब 65 वर्ष थी. पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई.

पूर्व मंत्री का 25 साल तक राजनीतिक सफर रहा. उन्होंने वर्ष 1993 में अपना पहला चुनाव हाथरस विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़ा था.

वर्ष 1996, 2002, 2007, 2012 और 2017 के विधानसभा चुनाव बसपा के उम्मीदवार के रूप में लड़े और जीत हासिल की. उन्होंने जलेसर लोकसभा क्षेत्र से बसपा के टिकट पर सांसद का चुनाव लड़ा था, लेकिन इस चुनाव में उनको हार मिली.

उनकी पत्नी सीमा उपाध्याय बसपा के टिकट पर फतेहपुर सीकरी से वर्ष 2009 में सांसद भी रह चुकी हैं, वर्तमान में उनकी पत्नी जिला पंचायत अध्यक्ष हैं.

यूपी के पूर्व मंत्री व वरिष्ठ नेता रामवीर उपाध्याय के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शोक व्यक्त किया है.