पिनाहट में नहीं सुधर रहे बुखार से हालात, 24 घंटे में चार बच्चों की मौत
Pinahat, Bah: Four children died of fever for the second consecutive day in Pinahat.
पिनाहट क्षेत्र में बुखार से पीड़ित मौत कम होने का नाम ही नही ले रहा है. बीते 24 घंटे में चार बच्चों की मौत हो गई.
पिनाहट क्षेत्र में अब तक बुखार से 25 की मौत हो चुकी है.
पिनाहट क्षेत्र के बसई अरेला के बाग निवासी विजय सिंह की बेटी छाया की बुखार से मौत हो गई, विप्रावली निवासी बालाजी पाराशर की बेटी वैष्णवी की मौत हो गई, राम धनुष स्याहीपुरा निवासी, पांच वर्षीय बेटे मनीज की मौत हो गई, शेर सिंह निवासी उटसाना की बेटी करिश्मा ne दम तोड़ दिया.



