आगरा की 9 सीटों के विधानसभा चुनाव के लिए गाइडलाइन तय, नामांकन में दो लोगों की अनुमति
Agra Vidhansabha Election 2022: Guide line fixed for the assembly elections of 9 seats in Agra, two people are allowed in nomination.
Agra: प्रशासन ने आगरा की 9 विधानसभा सीटों के विधानसभा चुनाव के लिए गाइडलाइन तय कर दी है, नामांकन के लिए दो लोगों को अनुमति मिलेगी (1 प्रत्याशी, 1 प्रस्तावक) और जनसंपर्क के लिए पांच लोग को अनुमति मिलेगी.
कोरोना संक्रमण के बीच विधानसभा चुनाव का आयोजन हो रहा है इसको देखते हुए प्रशासन ने गाइडलाइन तय की है. प्रत्याशी के साथ घर-घर जनसंपर्क के लिए पांच लोगों की अनुमति है.
आगरा की 9 विधानसभा सीटों के लिए 14 जनवरी से कलेक्ट्रेट में नामांकन होंगे इसको देखते हुए आगरा डीएम प्रभु एन सिंह व एसएसपी सुधीर कुमार ने सभी राजनीतिक दलों के साथ बैठक की. और बाह तहसील क्षेत्र में संवेदनशील केंद्रों का निरीक्षण किया.
आगरा डीएम प्रभु एन सिंह ने कहा कि आचार संहिता का उल्लंघन होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.



