6 मार्च को शाम 6:41 से 8:42 तक होलिका दहन – आचार्य पंडित ललित पराशर

Holika Dahana Time & Date 2023

Pinahat, Agra – Holika Dahana on March 6 from 6:41 to 8:42 in the evening. – Acharya Pandit Lalit Parashar

पिनाहट (बाह) – हिन्दू धर्म के अन्य त्यौहारो की तरह होलिका दहन को लेकर भी लोगो मे जो भ्रम चल रहा है. इस भ्रम को आचार्य पंडित ललित पराशर जी ( निवासी विप्रावली, पिनाहट ) ने दूर किया.

पिनाहट क्षेत्र के ग्राम विप्रावली निवासी आचार्य पंडित ललित पराशर जी (पुराण प्रवक्ता एवं ज्योतिविर्द) ने 6 मार्च को शाम 6:41 से 8:42 तक होलिका दहन मनाने को शुभ मुहूर्त बताया है.

इसके साथ साथ आचार्य पंडित ललित पराशर जी ने 6 मार्च को शाम 6:41 से 8:42 तक होलिका दहन मनाने को शास्त्रीय प्रमाण भी बताये.

“भद्रायां द्वे न कर्त्तव्ये श्रावणी फाल्गुनी तथा श्रावणीं नृपतिं हन्ति ग्राम दहति फाल्गुनी भद्रा में होलिका दहन से ग्राम हानि कारक है”

6 मार्च को सायं 4:17 बजे से पूर्णिमा व भद्रा प्रारम्भ हैं, जो 7 मार्च को प्रात: 5:14 बजे तक भद्रा तथा सायं 6:09 बजे तक पूर्णिमा है. जो सूर्यास्त से पहले ही समाप्त हो रही है.