हुसैनपुरा में कोस्को बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारम्भ
Pinahat, Agra – COSCO Cricket Tournament begins in Hussainpura.
हुसैनपुरा में क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों के लिए बहुप्रतीक्षित कोस्को बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारम्भ ।
आगरा: हुसैनपुरा में कल से क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों के लिए बहुप्रतीक्षित कोस्को बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारम्भ हो गया । हुसैनपुरा में कल क्रिकेट टूर्नामेंट उदघाटन हुआ, उदघाटन के दौरान गाँव के लोग मौजूद थे। हुसैनपुरा की टीम किसी टाइम की बाह तहसील की नं.1 टीम हुआ करती थी, हुसैनपुरा को नं.1 टीम बनाने में उस टाइम के पॉपुलर खिलाड़ी विजय शर्मा, देवेंद्र पलिया , हरिओम शर्मा, अजय शर्मा, संतोष शर्मा, महेंद्र शर्मा, श्याम का बड़ा योगदान रहा। आज हुसैनपुरा की उसी क्रिकेट को युवा खिलाड़ी आगे बड़ा रहे है, आज भी हुसैनपुरा के युवा प्लेयर्स में क्रिकेट को लेकर जोश है.

क्रिकेट टूर्नामेंट के उदघाटन के दौरान रमाकांत चुरारिया, सूरत राम चुरारिया, देवेंद्र पलिया, अजय शर्मा, मुन्ना लाल शर्मा (गाँव- गरिया), के के चुरारिया एवं गाँव के अन्य लोग मौजूद थे.
टीम के संभावित खिलाड़ी: मधुसूदन शर्मा, रवि शर्मा, राहुल भाई, आकाश, देवकिशन, गौरव, सचिन, सोनू, विकास, प्रवीण, जितेंदर, मनीष, प्रशांत, आदित्य ।
– सभी मैच कोस्को बॉल से खेले जाएंगे ।
– अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार भी दिए जाएंगे।



