पिनाहट के गांवों में साफ-सफाई का निरीक्षण, पिनाहट बीडीओ, प्रधान व सेक्रेटरी को नोटिस जारी

 पिनाहट के गांवों में साफ-सफाई का निरीक्षण, पिनाहट बीडीओ, प्रधान व सेक्रेटरी को नोटिस जारी

Agra News: Inspection of cleanliness in the villages of Pinahat and Fatehabad.Inspection of cleanliness in village Chhadamipura and village Hussainpura of Pinahat, notice issued to BDO, Pradhan and Panchayat Secretaries in Pinahat.

Agra: अमित गुप्ता (आगरा कमिश्नर), सीडीओ व सीएमओ ने पिनाहट व फतेहाबाद के गांवों में साफ सफाई का निरीक्षण किया जिसमें गांव छदामीपुरा व गांव हुसैनपुरा (पिनाहट) साफ-सफाई ठीक से न पाये जाने पर बीडीओ, प्रधान व सचिव फटकार लगायी.

और उन्होंने पिनाहट बीडीओ, छदामीपुरा के प्रधान व सचिव को नोटिस जारी कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं वही गांव हुसैनपुरा के पंचायत सेक्रेटरी को चेतावनी दी गई.

पिनाहट के गांव छदामीपुरा में आगरा कमिश्नर को साफ सफाई का निरीक्षण करने के दौरान कूड़ा जलता मिला, जलभराव मिला, स्कूल के बाहर कचरा मिला इस को देखते हुए पिनाहट बीडीओ, छदामीपुरा के प्रधान व पंचायत सेक्रेटरी को नोटिस जारी कर कार्रवाई के आदेश दिए.

उसके बाद आगरा कमिश्नर को गांव हुसैनपुरा में गलियों में तालाब का पानी बहता मिला इसको लेकर गांव हुसैनपुरा के पंचायत सेक्रेटरी को चेतावनी दी गई और सबमर्सिबल से पानी की बर्बादी कर रहे लोगो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने को कहा.

गांव रसूलपुर (फतेहाबाद) में आंगनबाड़ी केंद्र के बाहर कूड़े का ढेर मिलने पर भी प्रधान व एसडीएम को साफ-सफाई के निर्देश दिए.