आज से IPL 2023 का आगाज, लखनऊ पहली बार कर रहा आईपीएल की मेजबानी

 आज से IPL 2023 का आगाज, लखनऊ पहली बार कर रहा आईपीएल की मेजबानी

IPL Cricket 2023

IPL 2023 starts from today, Lucknow is hosting IPL for the first time

Lucknow – दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट लीग IPL 2023 की शुरुआत आज से हो रही है. आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 6 बजे ओपनिंग सेरेमनी शुरू होगी.

पहली बार लखनऊ में भी IPL के मैच खेले जाएंगे. लखनऊ के इकाना स्टेडियम में IPL 2023 के सात मैच प्रस्तावित हैं. इकाना स्टेडियम प्रबंधन और लखनऊ पुलिस तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है.

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में सात मैच प्रस्तावित हैं, सभी मैचों को सकुशल और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए लखनऊ पुलिस ने तैयारी पूरी करने का दावा किया है. वीआईपी लोगों के साथ आने वाले सुरक्षाकर्मियों को भीतर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

जो चीजें IPL 2023 में होंगी पहली बार:

  1. IPL 2023 में इम्पैक्ट प्लेयर नियम भी शुरू किया जा रहा है. इसके तहत किसी भी मैच में दोनों टीमें गेंदबाजी या बल्लेबाजी के दौरान कभी-भी प्लेइंग इलेवन से एक खिलाड़ी को बदलकर अतिरिक्त खिलाड़ियों में से किसी को टीम में शामिल कर सकती हैं.

2. इस सीजन में सिर्फ विकेट ही नहीं, बल्कि नोबॉल और वाइड बॉल पर भी अंपायर के फैसले को चुनौती दी जा सकेगी. इसके लिए कप्तान/खिलाड़ी DRS का इस्तेमाल कर सकेंगे.

3. इसके अलावा अगर बैटिंग के दौरान विकेटकीपर या कोई फील्डर बेवजह हिलता है, जिससे बल्लेबाज का ध्यान भटकता है, तो इसका दोषी पाए जाने पर फील्डिंग टीम को पेनल्टी पड़ेगी और 5 रन बैटिंग करने वाली टीम को मिलेंगे.