जंक फूड लगा रहे सेहत को ‘जंग’

Junk food is putting ‘rust’ on health

जंक फूड लगा रहे सेहत को ‘जंग’, तंबाकू उत्पादों की तरह खाद्य उत्पादों पर भी खतरे का निशान लगाने की मांग.

भागती दौड़ती जिंदगी और महानगरीय जीवन शैली में जंक फूड आज की पीढ़ी का पसंदीदा भोजन है। लेकिन जंक फूड सेहत को भी तेजी से जंग लगा रहा है। आलम यह है कि इस जंक फूड के खतरों से बेखबर युवा जानलेवा बीमारियों की गिरफ्त में जाते जा रहे हैं।

सेंटर फॉर साइंस एंड एन्वायरमेंट (सीएसई) ने हाल ही में नामी कंपनियों के 33 ब्रांडों के जंक फूड के नमूनों की जांच की। डब्बाबंद खाद्य सामग्री की श्रेणी में चिप्स के छह, नमकीन के चार, इंस्टेंट नूडल्स के तीन और सूप के तीन ब्रांडों के उत्पादों की जांच की गई। फास्ट फूड श्रेणी में बर्गर के आठ, फ्राईज के तीन, फ्राईड चिकन के एक, पिज्जा के चार और सैंडविच एवं रैप के तीन ब्रांड की जांच की गई। इन सभी में नमक, शर्करा, वसा और ट्रांस वसा की मात्रा स्वीकृत सीमा से अधिक पाई गई।