योगी सरकार द्वारा पिनाहट में गौ संरक्षण केंद्र का शिलान्यास
Pinahat, Bah (Agra): Yogi government laid the foundation stone of cow protection center in Pinahat.
योगी सरकार द्वारा आगरा जिला के ग्रामीण (rural) क्षेत्र में गौ संरक्षण केंद्र का प्रस्ताव हुआ था. ये गौ संरक्षण केंद्र पिनाहट एवं फतेहपुर सीकरी में बनाने का प्रस्ताव हुआ था।
ब्लॉक पिनाहट क्षेत्र के गांव कुकथरी में गौ संरक्षण केंद्र का शिलान्यास हुआ. ये गौ संरक्षण केंद्र 1.20 करोड़ की लागत से बनने जा रहा है.
गौ संरक्षण केंद्र बनने के बाद आवारा पशुओं से किसानों को राहत मिलेगी. गौ संरक्षण केंद्र का निर्माण पशुपालन विभाग 1.20 करोड़ रुपए की लागत से करेगा.
गौ संरक्षण केंद्र के शिलान्यास के दौरान सांसद प्रतिनिधि परमवीर चाहर, पूर्व मंत्री राजा अरिदमन सिंह, पिनाहट ब्लाक प्रमुख सत्यवीर सिंह भदोरिया, उपजिलाधिकारी बाह अब्दुल बासित और पशु चिकित्सा अधिकारी बासुदेव तोमर मौजूद थे.



