लोकसभा उम्मीदवार सर्वे 2024 – 41 सीटों पर 50% से ज्यादा लोगों ने बड़े नामों को नकारा
Lok Sabha Candidate Survey 2024
Lok Sabha Candidate Survey – More than 50% people rejected big names on 41 seats.
दैनिक भास्कर लोकसभा उम्मीदवार सर्वे 2024 – उम्मीदवार सर्वे के रोचक तथ्य:41 सीटों पर 50% से ज्यादा लोगों ने बड़े नामों को नकारा, युवा और पढ़े-लिखे प्रत्याशी की चाह सबसे ज्यादा.
लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बजने से पहले दैनिक भास्कर ने ‘उम्मीदवार सर्वे 2024’ के जरिये 12 राज्यों की 258 लोकसभा सीटों पर लोगों से ये पूछा कि वो अपनी सीट पर किस पार्टी से किसे बेहतर उम्मीदवार मानते हैं. 11 लाख से ज्यादा लोगों ने दैनिक भास्कर के इस सर्वे में हिस्सा लिया.
सर्वे में शामिल 258 में से 43 सीटों पर 50% से ज्यादा लोगों ने स्थापित चेहरों के बजाय ‘अन्य’ का ऑप्शन चुना। हालांकि ‘अन्य’ का ऑप्शन चुनने वाले किसी एक नाम पर सहमत नहीं दिखे।.
आगरा की फतेहपुर सिकरी लोक सभा सीट पर 66% लोगो ने बड़े उम्मीदवार के नाम छोड़ अन्य उम्मीदवार के लिए कहा.




