मथुरा की लट्ठमार होली – रंगों से सराबोर दिखीं नंदगांव की गलियां-चौबारे
Mathura Barsana Lathmar Holi
Mathura’s Lathmar Holi – The streets of Nandgaon were drenched in colours.
Mathura – उत्तर प्रदेश की तीर्थनगरी मथुरा (Mathura) में होली उत्सव जारी है. बरसाना में बुधवार शाम को लट्ठमार होली खेली गई, नंदगांव की गलियां-चौबारे रंगों से सराबोर दिखीं.
नंदगांव के हुरियारों को हुरियारिन सज-धज कर पहुंची, उन्हें लाठियों से खूब पीटा. हर तरफ राधा-कृष्ण के जयकारे के साथ साथ छतों से गुलाल और रंग बरसा.
मथुरा में होली के अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ इतनी है कि पैर रखने तक की जगह नहीं है. हुरियारों और हुरियारन के बीच कई संगीत प्रतियोगिताएं हो रही हैं.



