Agra Metro Train: ताज नगरी आगरा में मार्च 2024 तक शुरू हो जाएगी मेट्रो

 Agra Metro Train: ताज नगरी आगरा में मार्च 2024 तक शुरू हो जाएगी मेट्रो

Agra Metro Work

Agra Metro Train Status:

Agra Metro Train – Metro will start in Taj Nagri Agra by March 2024.

Agra – ताज नगरी आगरा में अगस्त 2024 की समय सीमा से कुछ महीने पहले मेट्रो चालू होने की उम्मीद है. उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि मेट्रो ट्रेन निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है.

सभी ट्रेनों और स्टेशनों पर सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे रहेंगे. इनकी एक विशेषता यह है कि यदि वे तय समय अवधि से अधिक समय तक लावारिस पड़ी किसी संदिग्ध वस्तु को देखते हैं, तो वे स्टेशन परिसर में स्टेशन नियंत्रक/मेट्रो कर्मचारियों को सचेत कर देंगे

आगरा मेट्रो में नियमित कामकाजी और छात्र-छात्राओं को किराए में छूट देने की व्यवस्था की जाएगी. साथ ही स्मार्ट कार्ड बनेंगे, जिससे किराये में 10 फीसदी छूट मिलेगी.