टीम इंडिया में आधे से ज्यादा खिलाड़ी चोटिल
Sports News: More than half the players injured in Team India.
टीम इंडिया में आधे से ज्यादा खिलाड़ी चोटिल, ट्रेनर-फिजियो के काम पर उठने लगे सवाल.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन तेज गेंदबाज नवदीप सैनी के सिर्फ 7.5 ओवर की गेंदबाजी के बाद मांसपेशियों में खिंचाव के कारण बाहर होने से भारतीय टीम के ट्रेनर और फिजियो के काम पर सवाल उठने लग गए हैं।.
अपने प्रमुख खिलाड़ियों की चोटों से जूझ रही भारतीय टीम को शुक्रवार को सैनी के चोटिल होने से एक और झटका लगा। भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा अपने आखिरी चरण में है और भारतीय टीम में चोटिल होने वाले खिलाड़ियों की बड़ी संख्या से चयनकर्ताओं को इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के लिए मजबूत गेंदबाजी आक्रमण चुनने में मुश्किल होगी।.




