आगरा में फिर कोरोना – आगरा में 1, मथुरा में 3 लोग और हाथरस में 3 महिलाएं कोरोना संक्रमित
Corona Cases again in Agra
Corona again in Agra – 1 person in Agra, 3 people in Mathura and 3 women found corona infected in Hathras.
Agra – एक बार फिर से आगरा मंडल में कोरोना ने रफ्तार पकड़ी है. आगरा में 1 व्यक्ति मिला संक्रमित इसके साथ-साथ मथुरा में 3 लोग और हाथरस में 3 महिलाएं कोरोना संक्रमित मिलीं है.
अचानक आये नए कोरोना संक्रमित मरीजों की वजह से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा गया है.
आगरा जिले में कोरोना का एक नया मामला सामने आया है, संक्रमित व्यक्ति को विदेश जाना था, जिसके लिए उसने जांच कराई थी, जांच में कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.
मथुरा में भी एक ही परिवार के 3 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये जिस से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है.
इसके अलावा हाथरस में भी 3 महिलाओं के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभागअलर्ट हो गया है. स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों के संपर्क में आए व्यक्तियों के सेंपलिंग की है.
आगरा मुख्य चिकित्साधिकारी का कहना है कि जिले में कोरोना का नया मामला सामने आ गया है, कोरोना नियमो का पालन करे.
रखें ये सावधानियां:
-घर से निकलते समय मास्क जरूर पहनें
-निश्चित अंतराल पर हाथ जरूर धोते रहें
-भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें
-सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें



