भाजपा प्रवक्ता का फूलन देवी पर विवादित बयान को लेकर भड़का निषाद समाज

 भाजपा प्रवक्ता का फूलन देवी पर विवादित बयान को लेकर भड़का निषाद समाज

Bah, Agra : Nishad society furious over controversial statement of BJP spokesperson on Phoolan Devi.

Bah, Agra – टीवी चैनल डिबेट पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी की ओर से पूर्व सांसद फूलन देवी पर विवादित बयान को लेकर निषाद समाज ने कड़ा विरोध किया.

अशोक वर्मा (पूर्व ब्लाक प्रमुख) के नेतृत्व में एसडीएम बाह रतन वर्मा को ज्ञापन सौंपा गया इसमें लिखा कि फूलन देवी का अपमान किया है कि इससे समाज को गहरी ठेस पहुंची है.

निषाद समाज के लोगों ने शनिवार शाम को पिनाहट ब्लॉक क्षेत्र के स्हाईपुरा पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी का पुतला फूंककर आक्रोश जताया.

इस दौरान अशोक वर्मा (पूर्व ब्लाक प्रमुख), अजय वर्मा, लायक सिंह, चम्पाराम वर्मा, बच्चू सिंह, राकेश वर्मा, मौहर सिंह वर्मा, विपिन ने विरोध जताया.