आगरा के बाह क्षेत्र में खंड शिक्षा अधिकारी ने बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर मारा छापा
Notice given to schools running without recognition in Bah
In Bah, the Block Education Officer raided the schools running without recognition.
Bah, Agra: आगरा के बाह क्षेत्र में खंड शिक्षा अधिकारी ने बिना मान्यता चल रहे स्कूलों पर छापा मार कर नोटिस दिया और बिना मान्यता चल रहे स्कूलों को तीन दिन में बंद करने के निर्देश दिए.
खंड शिक्षा अधिकारी ने रजपुरा, भदरौली पंचायत में बिना मान्यता प्राप्त स्कूलों को नोटिस देकर तीन दिन में बंद करने के निर्देश दिए.
भदरौली में आर.एन. पब्लिक स्कूल (1-5 तक), कृष्णा पब्लिक स्कूल (1-8 तक), के.डी. पब्लिक स्कूल (1- 5 तक). रजपुरा में श्री काशीराम आदर्श विद्यालय, बैजंती देवी पब्लिक स्कूल (1-8 तक), कृष्णा पब्लिक स्कूल रजपुरा संचालित मिले.



