आगरा स्वास्थ्य विभाग द्वारा डेंगू रोकथाम हेतु क्षेत्रों में “विशेष मेडिकल कैम्प” का आयोजन
Agra: Agra Health Department organizes “Special Medical Camp” in areas for dengue prevention.
Agra News: स्वास्थ्य विभाग आगरा द्वारा डेंगू पर नियंत्रण/रोकथाम हेतु आज ग्राम नंदपुरा/रेहावली -फतेहाबाद, दौलताबाग फतेहपुर सीकरी, रामलीला मैदान-पिनाहट, गढ़ी मंदा-शमशाबाद में “विशेष मेडिकल कैम्प” का आयोजन किया गया. लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण/फागिंग/जागरूकता आदि आवश्यक बचाव कार्य कराये गए.
इससे एक दिन पहले भी डेंगू से सुरक्षा हेतु सीडीओ/सीएमओ/प्राचार्य एसएन द्वारा ग्राम न0अडू ब्लॉक एत्मादपुर, खेड़िया खंदौली, रसूलपुर फतेहपुर सीकरी, न0माहोर खेरागढ़ में “विशेष मेडिकल कैम्प” की व्यवस्थाओं का सत्यापन किया गया। लोगों/छोटे बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण/एंटीलार्वा स्प्रे आदि बचाव कार्य कराये गए.





