आगरा में ‘पेन क्लीनिक’ का शुभारंभ , मिलेगा हर दर्द से छुटकारा
Pain Clinic’ launched in Agra Medical College, will get rid of every pain.
आगरा (Agra): जो मरीज दर्द से परेशान रहते है उनके लिए बड़ी खुशखबरी है. एसएन मेडिकल कॉलेज में पेन क्लीनिक की शुरुआत हो गई है, अब मरीजों को ऐसे दर्द से राहत मिलेगी.
पेन क्लीनिक में रेडियो फ्रिक्वेंसी एब्लेशन के द्वारा 5 या 6 घंटे में मरीज को आराम मिल जाएगा.
डॉ. अमृता गुप्ता ने बताया कि जो लोग घुटने के दर्द, सिर दर्द, पीठ दर्द व अन्य दर्द से परेशान है उनको राहत मिलेगी. अल्ट्रासाउंड से पता लगाया जाएगा कि दर्द किस नस के कारण उसके बाद आरएफए के जरिए नस को ब्लॉक कर दिया जाएगा. करीब डेढ़ साल तक दर्द नहीं होता. दोबारा दर्द होने पर दोबारा नस को ब्लॉक करना पड़ता है.
प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने कहा कि पेन क्लीनिक में इलाज कराने वालों के लिए OPD भी शुरू की गई है.



