पंचायत चुनाव 2026: प्रधान,जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत प्रत्याशियों के लिए व्यय सीमा बढ़ी

 पंचायत चुनाव 2026: प्रधान,जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत प्रत्याशियों के लिए व्यय सीमा बढ़ी

Panchayat Elections 2026 :

Panchayat Elections 2026 : प्रत्याशियों के लिए व्यय सीमा बढ़ी. प्रधान-1.25 लाख, जिला पंचायत सदस्य-2.50 लाख, प्रमुख क्षेत्र पंचायत-3.50 लाख रुपये खर्च सीमा.

Panchayat Elections 2026 : Expenditure limit increased for Pradhan, District Panchayat Member, Chief Area Panchayat candidates.

Panchayat Elections 2026 – त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2026 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रत्याशियों के नामांकन पत्र, जमानत राशि और व्यय सीमा में बदलाव किया है. जिला पंचायत अध्यक्ष अब अधिकतम 7 लाख रुपये खर्च कर सकेंगे, जबकि प्रधान पद के लिए व्यय सीमा 1.25 लाख रुपये निर्धारित की गई है. आयोग ने मतदाता सूची सत्यापन का कार्य पूरा कर लिया है और जल्द ही अंतिम सूची जारी की जाएगी.

Panchayat Elections 2026 – पंचायत चुनाव वर्ष 2026 में होने वाले चुनाव की जमानत धनराशि और अधिकतम व्यय की सीमा :
पदनाम, नाम निर्देशन पत्र का मूल्य, जमानत धनराशि,अधिकतम व्यय की सीमा

  • सदस्य ग्राम पंचायत, 200 रुपये, 800 रुपये, 10 हजार रुपये
  • सदस्य ग्राम पंचायत अनुसूचित/जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग/महिला, 100 रुपये, 400 रुपये, 10 हजार रुपये
  • प्रधान, 600 रुपये, तीन हजार रुपये, 1.25 लाख रुपये
  • प्रधान अनुसूचित/जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग/महिला, 300 रुपये, 1500 रुपये, 1.25 लाख रुपये
  • सदस्य क्षेत्र पंचायत, 600 रुपये, तीन हजार रुपये, एक लाख रुपये
  • सदस्य क्षेत्र पंचायत अनुसूचित/जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग/महिला, 300 रुपये, 1500 रुपये, एक लाख रुपये
  • सदस्य जिला पंचायत, एक हजार रुपये, आठ हजार रुपये, 2.50 लाख रुपये
  • सदस्य जिला पंचायत अनुसूचित/जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग/महिला, 500 रुपये, चार हजार रुपये, 2.50 लाख रुपये
  • प्रमुख क्षेत्र पंचायत, दो हजार रुपये, 10 हजार रुपये, 3.50 लाख रुपये
  • प्रमुख क्षेत्र पंचायत अनुसूचित/जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग/महिला, एक हजार रुपये, पांच हजार रुपये, 3.50 लाख रुपये
  • अध्यक्ष जिला पंचायत, तीन हजार रुपये, 25 हजार रुपये, सात लाख रुपये 
  • अध्यक्ष जिला पंचायत अनुसूचित/जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग/महिला, 1500 रुपये, 12500 रुपये, सात लाख रुपये

News Source – Dainik Jagran Website