1 साल के बच्चे की सांस नली मे फंसा मूंगफली का दाना, एसएन डॉक्टरों ने बचायी जान

 1 साल के बच्चे की सांस नली मे फंसा मूंगफली का दाना,  एसएन डॉक्टरों ने बचायी जान

Agra: Peanut grain stuck in the respiratory tract of a 1-year-old child, SN doctors saved his life.

Agra News: आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में एक अनोखा मामला सामने आया. 1 साल के मासूम की साँस नली मे मूंगफली खाते समय मूंगफली दाना सांस की नली में फंस जाने की वजह से बच्चे को सांस लेने में परेशानी हो रही थी.

जिसकी वजह से बच्चा तेज तेज रो रहा था. बच्चे के रोने के कारण उसके माता पिता बच्चे को जल्दी ही एसएन मेडिकल कॉलेज में लेकर गए.

डॉक्टरों ने बच्चे को ऑक्सीजन दी लेकिन फिर भी वह ठीक से सांस नहीं ले पर रहा था. उसके बाद डॉक्टरों ने X-RAY किया और डॉक्टर X-RAY देख कर हैरान रह गए. देखा की सांस की नली में दाना फंसा हुआ था जिसकी वजह से एक फेफड़ा काम नहीं कर रहा था जिसकी वजह से बच्चा ठीक से सांस नहीं ले पा रहा था. डॉक्टरों ने दाना निकाल कर बच्चे की जान बचायी.

ईएनटी विभाग के डॉक्टर अखिल प्रताप ने ब्रोंकोस्कॉपी से बच्चे की नली से दाना निकाला और उसके बाद बच्चा ठीक से सांस लेने लगा. अब बच्चा बिलकुल ठीक है. उनके परिवार ने डॉक्टरों को दिल से धन्यवाद दिया.