यूपी के एक और जिले का नाम बदलने की तैयारी
Uttar Pradesh News: Preparation to change the name of another district of Uttar Pradesh
Agra News : उत्तर प्रदेश के एक और जिले फीरोजाबाद का नाम बदलने की तैयारी चल रही है, फीरोजाबाद को फिर से चंद्रनगर नाम मिल सकता है.
जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में फीरोजाबाद का नाम बदलने की तैयारी चल रही है. बोर्ड बैठक में फीरोजाबाद का नाम चंद्रनगर करने का प्रस्ताव पारित हो गया है.
जिला पंचायत की ओर से पारित प्रस्ताव उत्तर प्रदेश (Uttar pradesh) शासन को भेजा जाएगा। फीराजाबाद का पुराना नाम चंद्रनगर फिर से देने की तैयारी चल रही है.



