लखनऊ: यूपी पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां लगभग पूरी

 लखनऊ: यूपी पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां लगभग पूरी

UP-Agra Panchayat-election 2021

Lucknow: Preparations for UP Panchayat elections almost complete.

लखनऊ: यूपी पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां लगभग पूरी, उम्मीदवारों के लिए तय हुए चुनाव चिन्ह

उत्तर प्रदेश में त्रिस्त्रीय पंचायत चुनाव (Panchayat Chunav) होने वाले हैं। पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां भी लगभग पूरी हो चुकी हैं। वोटरों को लुभाने के लिए धरातल पर विभिन्न राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। उधर, मतदान केंद्रों के लिए अलग-अलग चुनाव चिन्ह जारी किए गए हैं। इस बार मतदान के दौरान ग्राम प्रधान के पद पर 45 लोग चुनाव लड़ने का एक गांव से प्रवाधान होगा। इनके लिये अलग-अलग चुनाव चिह्न का मतपत्र होगा।.

जिला पंचायत सदस्य चुनाव चिन्ह:

जिला पंचायत सदस्य में उगता सूरज, हेलीकॉप्टर, ताला, तराजू, हल जोतता किसान, अनार, पुस्तक जैसे चिन्ह रहेंगे।

ग्राम प्रधान के चुनाव चिन्ह:
ग्राम प्रधान के चुनाव चिन्ह में ड्रम, तांगा, तोप, दरवाजा, धनुष, धान का पेड़, पत्तियां, पहिया, पालकी, पुल, फावड़ा, फुटबाल, फूल और घास, बल्लेबाज, बस, बांसुरी, बाल्टी, अनाज ओसाता हुआ किसान, इमली, कन्नी, मारूति, किताब, कैमरा, कैरम बोर्ड, कोट, खड़ाऊ, गदा, गले का हार, घंटी, चारपाई, चूड़ियां, छत का फंखा, टेबिल लैंप, टोकरी, डेस्क, बिजली का खम्भा, बिजली का बल्ब, बेंच, बैलगाड़ी, भवन, भुट्टा, मोटर साइकिल, मोमबत्ती व रिच चुनाव निशान आए हैं।