आगरा कॉलेज से करें AI में बीटेक, शुरू होंगे ये तीन नए कोर्स

 आगरा कॉलेज से करें AI में बीटेक, शुरू होंगे ये तीन नए कोर्स

Pursue a B.Tech in AI at Agra College; three new courses to be launched.

Agra College : B.Tech in AI – आगरा कॉलेज के इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी संकाय में सत्र 2026 से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित तीन नए बीटेक कोर्स शुरू किए जाएंगे. इन कोर्सों के जरिए छात्रों को एआई, डाटा साइंस और बायोटेक्नोलॉजी जैसे उभरते क्षेत्रों में बेहतर करियर अवसर मिलेंगे.

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते दौर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए शहर में ही अब बेहतर विकल्प हैं. आगरा कॉलेज फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एफईटी) में शैक्षणिक सत्र 2026 से ही एआई आधारित तीन नए पाठ्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं.

इन पाठ्यक्रमों को ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) से मंजूरी मिल चुकी है. संयोजक डॉ. यादवेंद्र शर्मा ने बताया कि उद्योगों की मांग भी नई तकनीकों के अनुरूप बढ़ रही है. इसी को देखते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े नए पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं.

Note: Source of Content – “Amar Ujala” Website (See the detailed news on “Amar Ujala” website).