आगरा में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी – बच्चे हो रहे हैं डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक के शिकार,बचाव के उपाय

 आगरा में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी – बच्चे हो रहे हैं डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक के शिकार,बचाव के उपाय

Record breaking heat in Agra – Children are becoming victims of dehydration and heat stroke, preventive measures.

Agra – आगरा में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है, आगरा में तापमान 43c के आस पास पहुंच गया है. आगरा में गर्मी ने लोगों को घरों में कैद होने को मजबूर कर दिया है, आगरा में गर्मी ने पिछले 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

गर्मी से बचने के उपाय:

SN मेडिकल कॉलेज के डॉ बलबीर सिंह ने बताया बच्चों और बुजुर्गों को तेज धूप में बाहर निकलने ना दें.
– Full Sleeves के कपड़े पहनकर ही धूप में निकलें.
-थोड़ी-थोड़ी देर में तरल पदार्थ पीते रहें, पानी की कमी से हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन होने की आशंका रहती है.
-बाहर का खाना बिल्कुल भी ना खाएं.
-चिकनाई युक्त व मसाले दार खाने से बचें.

च्चे हो रहे हैं डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक के शिकार:

SN मेडिकल कॉलेज के बाल विभाग के डॉ नीरज यादव ने बताया पानी की कमी से बच्चों में हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं होती हैं. जिसमें बुखार, उल्टी-दस्त जैसे लक्षण होते हैं.
बच्चों को लगातार दस्त हैं तो उन्हें ओआरएस का घोल दें. अगर तेज बुखार है तो उनके सर पर ठंडे पानी की पट्टी रखें. बच्चों को समय-समय पर पानी पिलाते रहे.

डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक से बचने के उपाय:

-बच्चों को उल्टी दस्त बंद नहीं हो रहे हैं तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें
-शरीर में पानी की कमी पूरी करने के लिए समय-समय पर पानी पिलाते रहें
-तेज धूप से आने के बाद तुरंत ठंडा पानी बिल्कुल ना पिए
-स्कूल जाते समय बच्चों को पानी की बोतल अवश्य दें
-बासी सब्जी व खाने का सेवन ना करें
-ज्यादा ठंडा गन्ने का रस जैसे पेय बिल्कुल ना पिए
-साफ पानी पियें

Note: डॉक्टर की सलाह से ही आप इलाज करे.