समाजवादी पार्टी ने डीवीवीएनएल दफ्तर पर किया विरोध प्रदर्शन, पुलिस का लाठीचार्ज
Agra News: Samajwadi Party protest at DVVNL office, Police did lathi charge.
डीवीवीएनएल दफ्तर के बाहर 20 घंटे बिजली आपूर्ति , नलकूप कनेक्शन टैक्स को लेकर और बकाया वसूली के लिए रिकवरी को लेकर सपा ने डीवीवीएनएल दफ्तर के घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया.
धरना प्रदर्शन में राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन, जिलाध्यक्ष मधु सूदन शर्मा, पूर्व विधायक धर्मपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार व अन्य मौजूद थे.
राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन, जिलाध्यक्ष मधु सूदन शर्मा, पूर्व विधायक धर्मपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन हुआ.
जब प्रदर्शनकारियों ने डीवीवीएनएल दफ्तर गेट खोल कर घुसने की कोशिश की तो पुलिस ने लाठीचार्ज किया.
इस सम्बन्ध मे पुलिस ने राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन, जिलाध्यक्ष मधु सूदन शर्मा, पूर्व विधायक धर्मपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार के साथ अन्य अज्ञात लोगों पर मुक्क्दमा दायर किया है.




