पिनाहट के गांव नयाबांस में 40 स्कूली बच्चों से भरी बस तालाब में पलटी, तीन बच्चे घायल

 पिनाहट के गांव नयाबांस में 40 स्कूली बच्चों से भरी बस तालाब में पलटी, तीन बच्चे घायल

Pinahat (Bah) – In Pinahat’s village Nayabans, a bus of Shanti Niketan Public School full of 40 school children overturned in the pond, three children injured.

पिनाहट के शांति निकेतन पब्लिक स्कूल की बस नयाबांस से बच्चों को लेने के लिए जा रही थी, सड़क पर तालाब का पानी बहता रहता है जिसकी वजह से सड़क नजर नहीं आती है.

बस को निकालते समय बस अनियंत्रित हो गयी और वह तालाब में गिर गई. लेकिन उस समय मौके पर गांव के लोग मौजूद थे और उन्होंने तत्काल शीशे तोड़ कर बच्चों को बाहर निकाल लिया, इसमें तीन बच्चे घायल हो गए.

ग्रामीणों ने कहा यहाँ सड़कों की हालत खराब पड़ी है चुनाव के बाद कोई भी राजनेता इन् सड़कों की सुध नही लेता.