प्रत्याशियों का “लेखा-जोखा”:9 करोड़ संपत्ति के मालिक है सपा प्रत्याशी मधुसूदन शर्मा
Agra: SP candidate Madhusudan Sharma is the owner of 9 crore assets. Fatehpur Sikri candidate Chaudhary Babulal is facing maximum number of cases.
Agra – शपथ पत्र के अनुसार सपा प्रत्याशी मधुसूदन शर्मा 9 करोड़ संपत्ति के मालिक है और वह सबसे कम पढे़ लिखे हैं (आठवीं पास हैं), जबकि सबसे ज्यादा मुकदमे फतेहपुर सीकरी प्रत्याशी चौधरी बाबूलाल पर हैं.
बाह- मधुसूदन शर्मा सपा प्रत्याशी
मधुसूदन की कुल संपत्ति 9.58 करोड़ है, 53 साल के हैं, आठवीं पास हैं, चार मुकदमे दर्ज हैं, 4.18 लाख रुपए नकद व पत्नी के पास 6.82 लाख रुपए हैं.
फतेहपुर सीकरी – चौधरी बाबूलाल भाजपा प्रत्याशी
बाबूलाल हाईस्कूल पास हैं, आय का स्रोत आलू व्यापार, पेंशन और कृषि, सात मुकदमे दर्ज हैं, चौधरी बाबूलाल 15.16 लाख की संपति के मालिक है.
एत्मादपुर – धर्मपाल सिंह भाजपा प्रत्याशी
धर्मपाल सिंह की उम्र 58 साल है, पीएचडी है, संपत्ति व मुकदमों के अभी शपथ पत्र दाखिल नहीं किया है.
आगरा ग्रामीण – अरुण कांत कठेरिया आम आदमी पार्टी प्रत्याशी
अरुण कांत कठेरिया बीए-एलएलबी है, अरुण कांत कठेरिया के पास 8.90 लाख नकद, पत्नी के पास 60 हजार रुपए नकद, 50 ग्राम सोना है.



