आगरा लोकसभा सीट से एक बार फिर एस पी सिंह बघेल को बीजेपी से मिला टिकट

 आगरा लोकसभा सीट से एक बार फिर एस पी सिंह बघेल को बीजेपी से मिला टिकट

Agra Lok Sabha Election BJP Candidate 2024

SP Singh Baghel once again got ticket from BJP from Agra Lok Sabha seat.

Agra – बीजेपी ने एक बार फिर वर्तमान सांसद एस पी सिंह बघेल को आगरा लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है. उन्होंने बीजेपी के टिकट पर 2019 में भी लोकसभा का चुनाव जीता था.

एस पी सिंह बघेल केंद्र में मंत्री भी हैं. एसपी सिंह बघेल की बघेल वोट पर अच्छी पकड़ मानी जाती है. एसपी सिंह बघेल समाजवादी पार्टी छोड़कर बीजेपी में आए थे. वह सपा से जलेसर लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं.

2019 में आगरा से रामशंकर कठेरिया का टिकट काटकर एसपी सिंह बघेल को बीजेपी ने मैदान में उतारा था और अब 2024 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से उन्हें मौका दिया गया है.