पिनाहट में पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह और पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुग्रीव सिंह के समर्थकों में पथराव
Pinahat, Agra: Stone pelting among supporters of former minister Aridaman Singh and former block chief Sugriv Singh in Pinahat
Pinahat, Bah (Agra) – जिला आगरा के थाना पिनाहट के नंदगवा रोड पर आज पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह और बीजेपी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुग्रीव सिंह चौहान के समर्थकों का आमना सामना हो गया.
दोनों समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक और गाली गलौज हुई मामला तूल पकड़ता गया और उसके बाद मामला मारपीट, लाठी-डंडों और पथराव तक पहुंच गया.





दोनों समर्थकों के बीच जमकर पथराव और लाठी-डंडे चले इस में दर्जनों गाड़ियां को पथराव और लाठियो से तोड़ डाला गया.
पुलिस को जब पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह और पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुग्रीव सिंह के समर्थकों के बीच पथराव की सूचना मिली तो आस पास के थानों का पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गया और उसके बाद पुलिस अफसर शांति व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास करते रहे.
पुलिस इस विवाद की सच्चाई जान ने में जुटी हुई है कि विवाद किस बात को लेकर हुआ और इसका कौन जिम्मेदार है.



