Taj Mahotsav Agra 2023: 18 फरवरी से शिल्पग्राम में ताज महोत्सव का आयोजन
A 10-day festival of art, craft, culture and cuisine “Taj Mahotsav 2023” will be organized in Shilpgram from February 18 to 27.
Agra – आगरा के शिल्पग्राम में 18 फरवरी से ताज महोत्सव की शुरुआत होने वाली हैं, जिसको लेकर शहर में तैयारियां तेज हो चुकी हैं. ताज महोत्सव का आयोजन ताजमहल से कुछ दूरी पर शिल्पग्राम में आयोजित किया जाएगा.
शिल्पग्राम में 18 से 27 फरवरी के बीच कला, शिल्प, संस्कृति व व्यंजनों के 10 दिवसीय उत्सव “ताज महोत्सव 2023” में अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और स्थानीय कलाकारों को अपनी कला को प्रदर्शित करने का मौका दिया जाएगा.
ताज महोत्सव (Taj Mahotsav) में शिल्प ग्राम से लेकर और भी कई बेहतरीन चीजें देखने को मिलती हैं. इस महोत्सव को देखने के लिए देश-विदेश से लोग आगरा पहुंचते हैं.
दुनिया के सबसे खूबसूरत स्मारकों में से एक ताजमहल से कुछ दूरी पर शिल्पग्राम में हर साल ताज महोत्सव का आयोजन किया जाता है. शिल्पग्राम में 18 से 27 फरवरी तक आयोजित होने वाले महोत्सव में 350 से अधिक शिल्पी शिरकत कर रहे हैं.
ताज महोत्सव प्रवेश शुल्क (Taj Mahotsav Entry Fees) :
प्रवेश शुल्क – 50 रुपये
तीन वर्ष तक के बच्चों का प्रवेश – निशुल्क
विदेशी पर्यटकों का प्रवेश – निशुल्क
ताजमहल देखने आए पर्यटक द्वारा उसी तिथि का ताजमहल का टिकट दिखाने पर प्रवेश -निशुल्क



