आगरावासियों पर टूटा दोहरा दुख, आज आगरा आएगा विंग कमांडर पृथ्वी सिंह का पार्थिव शरीर

 आगरावासियों पर टूटा दोहरा दुख, आज आगरा आएगा विंग कमांडर पृथ्वी सिंह का पार्थिव शरीर

Agra: Double sorrow broken on the people of Agra, today the body of Wing Commander Prithvi Singh will come to Agra.

Agra News: हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद हुए बिपिन रावत के साथ आगरा के पृथ्वी सिंह चौहान भी शहीद हुए हैं. पूरा देश शोक में डूबा है लेकिन आगरावासियों का दुख दोहरा है.

आज शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह का पार्थिव शरीर आगरा आएगा और उनका अंतिम संस्कार आगरा के ताजगंज पर किया जाएगा.

शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह का पार्थिव शरीर उनके घर पर दर्शनार्थ के लिए रखा जाएगा, लोग उनके घर पर अंतिम दर्शन और अपनी श्रद्धांजलि दे सकेंगे.

इसके बाद सैनिक सम्मान के साथ उनकी की शव यात्रा ताजगंज पहुंचेगी जहा उनका सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.