पिनाहट चंबल नहर में बड़ा हादसा: आगरा के पिनाहट में चंबल नहर में तीन दोस्त डूबे

 पिनाहट चंबल नहर में बड़ा हादसा: आगरा के पिनाहट में चंबल नहर में तीन दोस्त डूबे

Pinahat, Agra -Major accident in Pinahat Chambal canal: Three friends drowned in Chambal canal in Pinahat of Agra.

Pinahat, Agra – आगरा के पिनाहट में चंबल नहर में डूबने से तीन युवकों की मौत हो गई, पैर फिसलने पर एक दोस्त के डूबने पर उसे बचाने की कोशिश में दो और दोस्त डूब गए.

चीख पुकार सुनकर गोताखोरों ने तीनों को बाहर निकाला. उनको सीएचसी पिनाहट ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, घटना से परिवारों में कोहराम मच गया.

घटना आगरा के पिनाहट में चंबल नहर की है अंकित (15) पुत्र ओमबीर, भोला (18) पुत्र जबर सिंह और शिवा (15) पुत्र संजय की मौत हो गई.