बटेश्वर में बड़ा हादसा – यमुना में स्नान करने के दौरान डूबे तीन दोस्त, नहाते समय हुआ हादसा

 बटेश्वर में बड़ा हादसा – यमुना में स्नान करने के दौरान डूबे तीन दोस्त, नहाते समय हुआ हादसा

Bateshwar , Bah: Big accident in Bateshwar – Three friends drowned while taking bath in Yamuna, accident happened while taking bath.

Bah – बाह तहसील के अंतर्गत बटेश्वर घाट पर स्नान के दौरान यमुना में तीन दोस्त डूब गए. गोताखोरों की मदद से तीनों को बाहर निकाला लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

हादसे की जानकारी मिलने पर आई पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दे दी गई, मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए.

मिली जानकारी के अनुसार फतेहाबाद के सौरभ (19) पुत्र पूरन सिंह निवासी कछियाई मोहल्ला, पिताबाई पोखर निवासी आशीष (25) पुत्र प्रेम सिंह, आयुष (18) पुत्र छतारी, कन्हैया (25) पुत्र बंटू निवासी बोदला आगरा सभी यमुना में स्नान करने गए.

आशीष जल्दी नहाकर निकल आया बाकी उसके तीनो दोस्त गहरे पानी में फंसकर डूबने लगे, आशीष चिल्लाया और लोग आ गए लेकिन जब तक बोहोत देर हो चुकी थी.