यूक्रेन से आगरा के तीन छात्र घर लौटे, बाकी छात्र-छात्राओं की जल्द होगी वापसी

 यूक्रेन से आगरा के तीन छात्र घर लौटे, बाकी छात्र-छात्राओं की जल्द होगी वापसी

New Delhi – Three students of Agra returned home from Ukraine, the rest of the students will return soon.

New Delhi – सरकार के प्रयासों से आगरा के तीन छात्र यूक्रेन से घर लौट आए. साक्षी सिंह, यश यादव और उदिशा गुप्ता सकुशल घर लौट आए. बाकी छात्र-छात्राओं की भी जल्द वापसी होगी.

यूक्रेन में फंसी साक्षी सिंह एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही थी, उन्होंने कहा कि यूक्रेन में पता चला कि भारतीय होने के क्या मायने हैं, तिरंगा हमारी ढाल बना.

रूस और यूक्रेन के बीच हालात बिगड़ते जा रहे हैं, रूस ने यूक्रेन में कई जगहों पर बमबारी की है. जंग को खत्म करने के लिए दोनों देश आज बेलारूस में बातचीत करेंगे.