आगरा के पिनाहट में ट्रैक्टर ने ऑटो में मारी टक्कर, पिता-पुत्र की मौत

 आगरा के पिनाहट में ट्रैक्टर ने ऑटो में मारी टक्कर, पिता-पुत्र की मौत

Tractor hit auto in Pinahat, Agra, father and son died.

Pinahat, Agra – आगरा के पिनाहट क्षेत्र के गांव अर्जुनपुर (Arjunpura) के पास ट्रैक्टर ने ऑटो में टक्कर मार दी. हादसे में गांव कुकथरी (Kukthari) निवासी पिता-पुत्र की मौके पर मौत हो गई और एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

जानकारी के अनुसार बुधवार को परिवार मरैना थाना राजाखेड़ा से त्रयोदशी संस्कार में सम्मिलित होकर ऑटो से घऱ वापस आ रहे थे. गांव अर्जुनपुर के पास सामने से आ रहे हैं आलू से लोड ट्रैक्टर ने ऑटो में टक्कर मार दी. हादसे में विष्णु व अंशु की मौके पर ही मौत हो गई.

वहीं घायलों में भूरा पुत्र महेश , नीतू पुत्री महेश , चंचल पुत्री देवेंद्र , श्रीमती पत्नी देवेंद्र , चंचल पुत्री चंद्रभान , रीता पत्नी , सूरज पुत्र होतम , लव कुश, राधिका का प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया

वहीं चंचल पुत्री देवेंद्र, भूरा पुत्र महेश , नीतू पुत्री महेश ,चंचल पुत्री चंद्रभान, सूरज पुत्र होतम, श्रीमती पत्नी देवेंद्र , रीता , लव कुश गंभीर रूप से घायल हो गए.