विधानसभा चुनाव: फतेहाबाद व बाह में त्रिकोणीय मुकाबला, बाह सीट पर बसपा देगी कड़ी टक्कर
Agra: Assembly elections: Triangular contest in Fatehabad and Bah, BSP will give tough competition on these seats.
Agra विधानसभा चुनाव 2022: आगरा की फतेहाबाद व बाह विधानसभा सीटो पर बीजेपी की राह बड़ी मुश्किल होने जा रही है. यहाँ पर बीजेपी को अपनी सीट बचाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी.
फतेहाबाद व बाह विधानसभा में जिस प्रकार से उमीदवारो के जातीय समीकरण बने है उसको देखते हुए त्रिकोणीय मुकाबला होने जा रहा है. फतेहाबाद से सपा की ब्राह्मण उम्मीदवार रूपाली दीक्षित, बीजेपी के उम्मीदवार छोटेलाल वर्मा को कड़ी टक्कर देने जा रही है.
बाह विधानसभा में बसपा से नितिन वर्मा का चुनाव में होने से बीजेपी के समीकरण बिगड़ते दिखाई दे रहे है, 2017 में बीजेपी को वर्मा समाज का लगभग 60% वोट मिला था, लेकिन नितिन वर्मा का चुनाव में होने से ये वोट बैंक खिसकता नजर आ रहा है.
सपा से बाह में ब्राह्मण उम्मीदवार मधुसूदन शर्मा के होने से बीजेपी की मुश्किल और बढ़ गयी है अब अपनी इस सीट को बचाने की चिनौती है. 2017 में रानी पक्षालिका (बीजेपी) को 80,567 वोट मिले थे, मधुसूदन (बसपा) 59,427 वोट मिले और अंशु रानी (सपा) को 46,885 वोट मिले थे.
फतेहाबाद व बाह विधानसभा सीटो पर मुकाबला त्रिकोणीय है, जो भी उम्मीदवार एक दूसरे के वोट में सेंध लगाएगा वह ही अपनी जीत पक्की करेगा.



