आगरा के कुर्रा चित्तरपुर में समाजवादी पार्टी द्वारा भगवान परशुराम की प्रतिमा का अनावरण

 आगरा के कुर्रा चित्तरपुर में समाजवादी पार्टी द्वारा भगवान परशुराम की प्रतिमा का अनावरण

Fatehabad Vidhansabha, Agra: Statue of Lord Parashuram unveiled by Samajwadi Party in Kurra Chittarpur, Fatehabad, Agra.

Fatehabad Vidhansabha: आगरा के कुर्रा चित्तरपुर में समाजवादी पार्टी द्वारा भगवान परशुराम की प्रतिमा का अनावरण समारोह और किसान संवाद सम्मेलन का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व कैबिनेट मंत्री अभिषेक मिश्रा, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष (एटा) जोगेंद्र सिंह यादव और कार्यक्रम संयोजक वरिष्ठ अधिवक्ता प्रकाश नारायण शर्मा ने सब से पहले भगवान परशुराम की प्रतिमा और कुर्रा चित्तरपुर के समाजसेवी लक्ष्मीनारायण शर्मा की प्रतिमा का अनावरण किया.

इस मौके पर मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व कैबिनेट मंत्री अभिषेक मिश्रा ने कहा कि वर्तमान सरकार में किसान परेशान है, खाद नहीं मिल रहा है मंडियों में फिर से टैक्स लगा दिया है.

कार्यक्रम संयोजक वरिष्ठ अधिवक्ता प्रकाश नारायण शर्मा ने कहा कि लखनऊ के बाद आगरा के कुर्रा चित्तरपुर में भगवान परशुराम की प्रतिमा का अनावरण किया गया है.

इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक वरिष्ठ अधिवक्ता प्रकाश नारायण शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने पूर्व कैबिनेट मंत्री अभिषेक मिश्रा और जोगेंद्र सिंह यादव का स्वागत चांदी का मुकुट और गदा भेंट कर किया गया.