यूपी के किसान ने पपीते की खेती से कमाया 12-13 लाख का मुनाफा

 यूपी के किसान ने पपीते की खेती से कमाया 12-13 लाख का मुनाफा

Agriculture News

Agriculture News: UP farmer earned 12-13 lakh profit from papaya cultivation.

सरकारें फलदार वृक्षों को बढ़ावा देने के लिए अनेक कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं. इनमे एक फसल पपीते की भी है, इस से किसान भाई अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं.

पपीते की खेती को हल्के गरम जलवायु की जरूरत होती है. सीतापुर के इमलिया गांव के रोहित सिंह 5 एकड़ में पपीते की खेती करते है. वे कहते हैं कि पपीते की खेती एक बार लगाने के बाद 24 महीने तक फल देता रहता है.

दो साल के लिए 5 एकड़ में पपीते की खेती करने में उन्हें 2 से तीन लाख की लागत लगती है. साथ ही उन्हें इतने ही समय में 1300 से 1500 कुंतल पपीते का उत्पादन हो जाता है.