UP निकाय चुनाव आरक्षण 2023 – महापौर और अध्यक्ष की सीटों के आरक्षण पर उठे सवाल

 UP निकाय चुनाव आरक्षण 2023 – महापौर और अध्यक्ष की सीटों के आरक्षण पर उठे सवाल

UP Municipal Elections Reservation 2023

UP Nikay Elections Reservation 2023 – Questions raised on reservation of seats of Mayor and President.

Lucknow – नगर निकाय चुनाव 2023 में आरक्षण को लेकर पिछड़ा वर्ग आयोग ने महापौर और अध्यक्ष की सीटों के आरक्षण पर सवाल उठाया है.

सूत्रों के अनुसार नगर निकाय चुनाव में कई चुनाव से एक ही वर्ग के लिए सीटों के आरक्षण चले आ रहे थे उसको लेकर आयोग ने महापौर और अध्यक्ष की सीटों के आरक्षण पर सवाल करते हुए इसके परीक्षण का सुझाव दिया है.

यूपी निकाय चुनाव में पिछड़ों के सीटों का आरक्षण चक्रानुक्रम करने का प्रावधान है. इस के मुताबिक एक सीट पर एक वर्ग को ही बार-बार आरक्षण नहीं दिया सकता है.

चक्रानुक्रम के अनुसार अनुसूचित जनजाति महिला, अनुसूचित जनजाति, एससी महिला, एससी, ओबीसी महिला, ओबीसी, माहिला व अनारक्षित वर्ग के लिए सीटें आरक्षित होंगी.

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित पिछड़ा वर्ग आयोग ने अपनी रिपोर्ट में ऐसी सीटों को लेकर सवाल उठाए हैं.